भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ने पत्नी संग खाया जहर ,आपसी विवाद कारण खाया जहर ।

यूपी के कानपुर महानगर से एक बुरी खबर सामने आ रही है ।जहां भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गुरविंदर सिंह छाबड़ा और उनकी पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया । जिसके तुरंत बाद उन्हे नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया ।फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं।और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है ।
आपको बता दे कि गुरविंदर सिंह छाबड़ा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता के साथ साथ BJP के पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री भी हैं । सूत्रों के मुताबिक उनके और उनके पत्नी के बीच आपसी विवाद हुआ था । जिसके बाद उनके और उनके पत्नी ने नींद की गोली का ओवरडोज ले लिया था । हालत गंभीर होते ही उनको फोरन कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां उनका इलाज चल रहा है ।खबर की सूचना मिलते ही यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और सैकड़ों भाजपाई उनका हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे ।फिलहाल दोनों खतरे से बाहर हैं।

 

More From Author

उतराखंड में घटी दर्दनाक घटना , कमरे में मिला महिला समेत 3 बच्चों का शव ।

AIIMS Rishikesh में निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन