नोएडा में दीवार गिरने से हुआ बड़ा हादसा, हादसे में 4 की मौत कई लोग अब भी मलबे में दबे

उत्तर प्रदेश :  नोएडा में दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में मलबे में दबकर 4 लोंगो की मौत हो गई है। मलबे में अब भी कई मजदूर दबे हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर-21 में जलवायु विहार में नाले की रिपेयरिंग का काम चल रहा था। इस काम में एक दर्जन से ज्यादा मजदूर लगे हुए थे। रिपेयरिंग के काम के दौरान ही दीवार गिर गई और यह हादसा हो गया। दीवार के गिरने से काम कर रहे सभी मजदूर इसके मलबे में दब गए। जिसमें से 4 की मौत हो गई। जबकि अभी अन्य मजदूरों की मलबे में दबे होने की सूचना है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। जेसीबी मशीन की सहायता से रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा है। मलबा हटाने का काम अब भी जारी है।

More From Author

चीन में बना दुनिया का पहला आर्कटिक भेड़िया ‘माया’

पौड़ी में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की हुई दर्दनाक मौत, मौत की खबर से परिवार में मचा कोहराम