उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार के अध्यक्ष संजय निषाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमे कार्यकर्ता पार्टी प्रमुख संजय निषाद की आरती उतार रहा है
स्वयं की आरती उतरवाते स्वयंभू स्वघोषित भगवान भाजपा सरकार में मंत्री संजय निषाद को देख लीजिए,
ये योगी सरकार के मंत्रियों का चाल चरित्र चेहरा है,
भगवान में आस्था रखने के बजाय भाजपा सरकार के मंत्रीगण अब खुद भगवान बन जाने पर उतारू हैं,
शर्म आती है कि ऐसे नेता भाजपा के मंत्री हैं👇 pic.twitter.com/Zf3DdQGEE8
— Samajwadi Party Media Cell (@mediacellsp) July 14, 2022
इस VIDEO को शेयर करते हुए समाजवादी पार्टी ने अपने ट्विटर (Twitter) अकाउंट पर लिखा, “स्वयं की आरती उतरवाते स्वयंभू स्वघोषित भगवान बीजेपी सरकार में मंत्री संजय निषाद को देख लीजिए. ये योगी सरकार के मंत्रियों का चाल चरित्र चेहरा है. भगवान में आस्था रखने के बजाय बीजेपी सरकार के मंत्रीगण अब खुद भगवान बन जाने पर उतारू हैं. शर्म आती है कि ऐसे नेता बीजेपी के मंत्री हैं.”
इस वीडियो में मंत्री संजय निषाद एक कुर्सी पर बैठे हुए हैं और उन्होंने माला भी पहना हुआ है. जबकि एक कार्यकर्ता थाली में दीया जलाकर उनकी आरती उतार रहा है. और गीत भी गा रहे हैं.

