आजम खान की रिहाई पर अखिलेश यादव ने ट्वीट करके जताई खुशी

सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद सपा नेता आजम खां शुक्रवार को सुबह 8 बजे के बाद 27 महीने बाद जेल से रिहा हुए। आजम खान को 89वें मामले में  गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली, जिसके बाद देर रात उनकी रिहाई का आदेश जेल पहुंचा।

यह भी पढ़े-वार्षिकोत्सव पुरस्कार सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

पूर्व सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि सपा के वरिष्ठ नेता व विधायक मा. आजम खान जी के जमानत पर रिहा होने पर उनका हार्दिक स्वागत है। जमानत के इस फ़ैसले से सर्वोच्च न्यायालय ने न्याय को नये मानक दिये हैं। पूरा ऐतबार है कि वो अन्य सभी झूठे मामलों-मुक़दमों में बाइज़्ज़त बरी होंगे। झूठ के लम्हे होते हैं, सदियां नहीं!

More From Author

सल्ट में आंधी तूफान से उड़ा पॉली हाउस

उत्तराखंड में अंत्योदय परिवारों को साल में तीन गैस सिलिंडर मुफ्त देने का आदेश जारी