Amitabh Bachchan

धर्मेंद्र की तबियत जानकर Amitabh Bachchan हुए भावुक, सोशल मीडिया पर जताया दुख

Amitabh Bachchan  बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबियत इन दिनों सुर्खियों में है। हाल ही में कुछ समय तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है। परिवार के अनुसार, उनका इलाज अब घर से किया जाएगा। इस दौरान बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन धर्मेंद्र के हाल चाल जानने उनके घर पहुंचे।

मिलने के बाद अमिताभ ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया, जिसमें वे काफी भावुक नजर आए। ट्वीट में उन्होंने लिखा- वो किसे दोषी ठहराएं, और किसको दुख सुनाएं, जबकि मिट्टी साथ मिट्टी के करे अन्याय।’ दरअसल यह पंक्तियाँ हरिवंशराय बच्चन की हैं।

फैंस ने इस पोस्ट पर कई प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘बड़ी गहरी बात कह दी आपने पिताजी के शब्दों में।’ दूसरे ने कहा, ‘जब इंसानियत ही इंसान से दूर हो जाए तो दोष देना भी बेअसर लगता है। हरिवंश राय बच्चन जी ने सही कहा-अन्याय जब अपनी ही मिट्टी से मिले, तो शब्द भी मौन हो जाते हैं।’

एक अन्य कमेंट में लिखा गया, ‘आत्मा को झकझोर देने वाली सच्चाई हर शब्द में है।’
एक यूजर ने लिखा, ‘सच ही कहा है हरिवंश राय बच्चन जी ने, जब प्रकृति और मिट्टी अपने साथ अन्याय कर देती है, तो इंसान का गम और न्याय का सवाल और भी गहरा हो जाता है।’

इसके अलावा अमिताभ ने एक ब्लॉग भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा:’ हर दिन के दुःख को झेलने के लिए हिम्मत चाहिए। सुलह करो और जो है उससे सुलह करे। जब सुलह से कुछ पैदा न हो…हर दिन एक मुश्किल पल… और उससे निपटने और जीवित रहने के लिए जरूरी ताकत चाहिए।’

Read more:- Dharmendra Pension News: धर्मेंद्र को हर महीने मिलती है सरकारी पेंशन, जानिए कितनी और क्यों

More From Author

DEHRADUN : कांग्रेस अपनी कुंडली की चिंता करें – महेंद्र भट्ट

Ayodhya Ram Mandir

Ayodhya Ram Mandir: 24 नवंबर के बाद राम मंदिर जाने का प्लैन तो जान ले ये जरुरी एडवाइजरी