चुनाव प्रचार के अंतिम दिन करेंगे मेरठ में अनुराग ठाकुर जनसंपर्क

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री एवं पार्टी के प्रदेश चुनाव सह प्रभारी अनुराग ठाकुर आज मेरठ में भाजपा प्रत्याशी सोमेंद्र तोमर का चुनाव प्रचार करेंगे। अनुराग ठाकुर मनसा देवी मंदिर से भोलेश्वर मंदिर नई सड़क तक जनसंपर्क करेंगे फिर उसके बाद अनुराग ठाकुर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। साथ ही उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कैथवाड़ी सिवालखास में मनिन्दर पाल सिंह के लिए प्रचार करेंगे उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी शहर विधानसभा में आ सकते हैं।

यह भी पढ़े-यूपी के मेरठ में जयंत चौधर ने किया जनसभा को संबोधित

पिछड़े मतदाताओं को लुभाने के लिए सपा गठबंधन के स्टार प्रचारक हर क्षेत्र में घूम रहे हैं हाल ही में सरधना क्षेत्र के लावड़ में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनसंपर्क किया था इसके बाद अब यहीं पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य भी आ रहे हैं बाताया जा रहा है कि यहां पर बड़ी संख्या में सैनी समाज के साथ अन्य पिछड़ी व अति पिछड़ी जातियों के लोग हैं क्योंकि स्वामी प्रसाद सैनी समाज से हैं इसलिए माना जा रहा है कि केशव प्रसाद मौर्य प्रभाव दिखाकर गए होंगे उसे स्वामी प्रसाद मौर्य अपने पक्ष में लाने की कोशिश करेंगे।

आरती राणा

More From Author

सीएम ममता बनर्जी ने यूपी में अखिलेश यादव के लिए मांगे वोट

सीएम योगी आदित्यनाथ आज मुरादाबाद मे करेंगे जनसभा को संबोधित