बंशीधर भगत ने ली प्रोटेम स्पीकर की शपथ

कालाढूंगी से विधायक बंशीधर भगत ने प्रोटेम स्पीकर की शपथ ले ली है। देहरादून राजभवन में राज्यपाल ने उन्हें प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। उत्तराखंड में भाजपा का नेता विधायक दल चुने जाने से पहले सोमवार सुबह 11 बजे पांचवीं निर्वाचित विधानसभा के सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। देर रात पुष्कर सिंह धामी भी दिल्ली से देहरादून लौट आए। प्रोटेम स्पीकर नामित किए गए भाजपा के वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। आज ही उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री का नाम तय हो सकता है।

More From Author

उत्तराखंड को आज मिलेगा नया मुख्‍यमंत्री

उत्तराखंड: मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला हेल्थ सुपरिटेंडेंट की मौत