उत्तराखंड में खाई में गिरी बाइक, 18 वर्षीय युवक की मौत

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का  सिलसिला जारी है। बड़े हादसे की खबर हल्द्वानी से आ रही है। यहां काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत भुजियाघाट रोड पर एक बाइक अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकराने के बाद गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहीं शव कब्जें में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार हल्द्वानी निवासी दो दोस्त मोनू और हिमांशु बाइक से हल्द्वानी से भुजियाघाट घूमने गए थे। लौटने के दौरान बाइक (बुलेट) अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से जा टकराई, जिसके बाद बाइक सहित दोनों खाई में जा गिरे। पुलिस के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने घायलों को निकाला और 108 सेवा की मदद से अस्पताल भेजा।

यह भी पढे-चारधाम यात्रा को लेकर सीएम धामी का बड़ा फैसला

जहां मोनू (18) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि हिमांशु की हालत गंभीर बनी हुई है।बताया जा रहा है कि मोनू और हिमांशु दोनों दोस्त हैं, जो गली नंबर 8 रोड के रहने वाले हैं और हल्द्वानी के व्यवसायी के पुत्र हैं। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत के बाद घर में मातम छाया हुआ है। वहीं घायल की भी हालत नाजुक बताई जा रही है।

More From Author

CM योगी ने 4 मई तक रद्द की पुलिस अधिकारियों की छुट्टियां

चारधाम यात्रा को लेकर सीएम धामी का बड़ा फैसला