उत्तराखंड चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी किया दृष्टि पत्र

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की नजदीकी के चलते आज भाजपा पार्टी द्वारा अपना दृष्टि पत्र जारी कर दिया गया है, देहरादून से बीजेपी केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी द्वारा देहरादून के राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में दृष्टि पत्र जनता को सौंपा गया। दृष्टि पत्र में हर एक वर्ग को ध्यान में रखा है।

दृष्टि पत्र को जारी करते हुए केंद्रीय मंत्री व बीजेपी प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा आदि उपस्थित रहे, वहीं सीएम धामी इस दौरान वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में जुड़े।

यह भी पढे़ं-मेरठ में पहले चरण के मतदान में आज थम जाएगा प्रचार

पूर्व सैनिकों को सीमावर्ती क्षेत्रों में बसने के लिए दी जाएगी मदद।

45 नए स्पाट टूरिज्म किए जाएंगे विकसित।

छह हजार केंद्र और छह हजार राज्य सरकार देगी किसान सम्मान निधि।

हर जिले में बनेगा मेडिकल क़ॉलेज।

बीपीएल परिवार की मुखिया को तीन हजार।

उत्तराखंड में सशक्त भू-कानून बनाएगी भाजपा।

सिमरन बिंजोला

More From Author

खराब मौसम के कारण सीएम योगी का बरेली दौरा हुआ निरस्त

लालकुआं पहुंचे राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, बिंदुखत्ता में की नुक्कड़ सभाएं