बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भरा नामांकन पत्र

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव जल्द होने वाले है इसके लिए नामांकन प्रक्रिया शुरु हो चुकी है, इसी कड़ी में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने आज नामांकन पत्र भर दिया है, इससे पहले मदन कौशिक उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ हरिद्वार जिले की हरकी पैड़ी पर पूजन करने गए। नामांकन पत्र भरने के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद, भाजपा विधायक सुरेश राठौर व भाजपा विधायक आदेश चौहान मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष के नामांकन के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम अपनी जीत को लेकर पूरी तरह उत्साहित हैं और हरिद्वार में हमारी पिछली बार से भी अधिक सीटें आने वाली हैं।

यह भी पढ़े-2 फरवरी से करेंगी मायावती आगरा से चुनाव प्रचार शुरु

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 28 जनवरी तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे। नई टिहरी की धनौल्टी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रीतम सिंह पंवार व प्रतापनगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विजय सिंह पंवार उर्फ गुड्डू भाई ने भी नामांकन पत्र जमा कर दिया है। रुद्रप्रयाग से भाजपा प्रत्याशी भरत सिंह चौधरी ने भी आज नामांकन पत्र भरा वहीं यमुनोत्री विधानसभा से केदार सिंह रावत ने भी अपना नामांकन करवाया।

सिमरन बिंजोला

More From Author

बीजेपी 26 जनवरी को जारी कर सकती है प्रत्याशियों की दूसरी सूची

सरिता आर्य जाति प्रमाण को लेकर हुई कांग्रेस पार्टी पर हमलावार