Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लोकसभा में बजट 2026 पेश किया है। इस बजट में सरकार ने बड़ी सौगात दी है, जिसमें उन्होंने शहरों के बीच विकास-संयोजक के रूप में 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने की घोषणा की है। इन कॉरिडोर के बनने से देशभर में शहरों के बीच यात्रा का समय घटेगा और यात्रियों को राहत मिलेगी।
इसमें इन 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान किया है:
- मुंबई – पुणे
- पुणे – हैदराबाद
- हैदराबाद – चेन्नई
- हैदराबाद – बेंगलुरु
- चेन्नई – बेंगलुरु
- दिल्ली – वाराणसी
- वाराणसी – सिलीगुड़ी
डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का भी ऐलान
वित्त मंत्री ने परिवहन क्षेत्र को और मजबूत करने के लिए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बनाने का भी प्रस्ताव किया। यह कॉरिडोर पूर्वी भारत में डंकुनी और पश्चिमी भारत में सूरत को जोड़ेंगे। इसके अलावा, अगले 5 सालों में 20 नए जलमार्ग भी बनाए जाएंगे, जिनकी शुरुआत ओडिशा में नेशनल वॉटरवे 5 से होगी।
वित्त मंत्री का बयान
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘हम पर्यावरण के लिहाज से टिकाऊ परिवहन सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए इन सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर को बनाएंगे। इससे शहरों के बीच तेज़ और सुविधाजनक यात्रा हो सकेगी।’
सेमीकंडक्टर के लिए 40 हजार करोड़ रुपये
वित्त मंत्री ने सेमीकंडक्टर सेक्टर के लिए 40 हजार करोड़ रुपये देने का भी ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि भारत में सेमीकंडक्टर उत्पादन बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए जाएंगे, जिससे देश में घरेलू आपूर्ति श्रृंखला मजबूत होगी।
बजट की प्रमुख घोषणाएं
- लखपति दीदी कार्यक्रम का विस्तार होगा।
- नया इनकम टैक्स एक्ट 1 अप्रैल से लागू होगा।
- हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल बनेगा।
- बायो फार्मा सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़ रुपये।
- शुगर और कैंसर की दवाएं सस्ती होंगी।
- बड़े टेक्सटाइल पार्क बनाए जाएंगे।
- 20 नए जलमार्ग बनेंगे।
- 4 राज्यों में खनिज कॉरिडोर का निर्माण होगा।
- महात्मा गांधी स्वरोजगार योजना की शुरुआत।
- एसएमई के लिए 10 हजार करोड़ रुपये।
इन घोषणाओं से भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में विकास की नई दिशा मिलेगी। वित्त मंत्री का यह बजट देश के विकास और आर्थिक स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।
Read more:- Budget 2026: शिक्षा से लेकर रोजगार तक, वित्त मंत्री ने युवाओं और महिलाओं को दी बड़ी सौगातें

