मंत्री सौरभ बहुगुणा हुए कोरोना संक्रमित

उत्तराखंड सरकार में मंत्री सौरभ बहुगुणा कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है। जिसमें उन्होंने कहा “ कि साथियों, आपको सूचित करना चाहता हूं कि कल रात तबियत खराब होने के बाद आज सुबह मैंने अपना आरटीपीसीआर टेस्ट कराया। जिसमें मैं पॉजिटिव पाया गया हूं। फिलहाल तबीयत ठीक है।

यह भी पढ़ें :- बाबा केदार के दर पर सीएम धामी

साथ ही कहा कि डॉक्टर द्वारा बताए गए सभी नियमों का उचित रूप से पालन कर रहा हूं। आप सबसे अपील करता हूं कि जो भी लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, वे अपना कोविड टेस्ट जरूर करा लें और अपना ध्यान रखें।

More From Author

अक्षय कुमार की नई फिल्म में दिखेंगी राधिका मदान

कांग्रेस विधायक व कार्यकर्ताओं ने की क्षेत्रवासियों से शांति की अपील