CBSE Maths Paper : सीबीएसई (CBSE) बोर्ड की परीक्षाएं अपने अंतिम चरण में हैं, लेकिन 9 मार्च को आयोजित कक्षा 12वीं के मैथमेटिक्स का पेपर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है. बता दें की जब एक छात्रा परीक्षा देकर लौटने के बाद क्वेश्चन पेपर पर लगे QR कोड को स्कैन किया तो उसमें यूट्यूब का एक मशहूर गाना (Rickroll) बजने लगा। जिसे देख कर सभी व्यूअर्स हैरान है. इतना ही नहीं सीबीएसई ने अपना स्पष्टीकरण जारी किया है. आइए जाने है क्या है पूरा मामला?
क्या है पूरा मामला?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @Nher_who नाम के एक यूजर ने 50 सेकंड का एक वीडियो साझा किया है जिसमें वे दिखाती है कैसे गणित के पेपर पर छपे क्यूआर कोड को स्कैन करने पर इंटरनेट का प्रसिद्ध ‘Rickroll’ वीडियो (Never Gonna Give You Up) चलने लगता है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि- आज के एपिसोड में देखिए कि हमारी परीक्षा आयोजित करने वाली संस्थाएं कितनी गंभीर हैं- पेश है CBSE कक्षा 12वीं के बोर्ड मैथ्स का पेपर, जिसमें एक QR कोड है जो YouTube पर रिकरोल का गाना खोलता है। वीडियो देखने के बाद स्टूडेंट्स और उनके पेरेंट्स चिंता में आ गए है कि ये पेपर नकली तो नहीं। देखें वायरल वीडियो-
वायरल वीडियो पर CBSE ने क्या कहा?
मामले की गंभीरता और सोशल मीडिया पर बढ़ती अफवाहों को देखते हुए, सीबीएसई ने आज अपने आधिकारिक हैंडल से एक प्रेस रिलीज जारी किया है. जिसमें उन्होंने बताया की पेपर पूरी तरह असली है और सुरक्षा में कोई समझौता नहीं हुआ है। बोर्ड ने यह भी कहा कि इस मामले को गंभीरता से लिया गया है और भविष्य में ऐसी तकनीकी गलतियों से बचने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं..
सुरक्षा में कोई समझौता नहीं हुआ है। बोर्ड ने यह भी कहा कि इस मामले को गंभीरता से लिया गया है और भविष्य में ऐसी तकनीकी गलतियों से बचने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
Read more:- Janakpuri Bike Accident: जनकपुरी हादसे में बड़ी करवाई, उदयपुर से गिरफ्तार हुआ कॉन्ट्रैक्टर

