Christmas WhatsApp Scam

Christmas WhatsApp Scam: क्रिसमस पर व्हाट्सएप पर साइबर ठगी से रहें सावधान!

Christmas WhatsApp Scam: क्रिसमस के मौके पर साइबर ठगों के मामलों में तेजी आ गई है, और अब एक नया Christmas WhatsApp Scam सामने आया है। अगर आपको भी इस समय व्हाट्सएप पर गिफ्ट कार्ड या वाउचर का मैसेज आता है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए।

मैसेज से रहें सावधान

अगर आपके व्हाट्सएप पर कोई गिफ्ट कार्ड या वाउचर का लिंक आता है, तो उसे खोलने से बचें। ऐसे मैसेज में एक छिपा हुआ लिंक हो सकता है, जिस पर क्लिक करना आपके लिए खतरे का कारण बन सकता है। लिंक पर क्लिक करने या ओटीपी (OTP) डालने से आपका अकाउंट खाली हो सकता है, या आपके फोन में खतरनाक मैलवेयर इंस्टॉल हो सकता है।

कैसे हो रहा है स्कैम?

साइबर ठग व्हाट्सएप पर आपको ‘Merry Christmas! You’ve received a gift’ या ‘Christmas bonus waiting for you’ जैसे मैसेज भेजते हैं। इन मैसेजेस में एक हिडन लिंक होता है, जिस पर क्लिक करने से दावा किया जाता है कि आपको कैशबैक, गिफ्ट वाउचर, शॉपिंग कूपन या कैश रिवॉर्ड मिलेगा।

जब आप इस लिंक पर क्लिक करते हैं, तो एक फर्जी वेबसाइट खुलती है, जहां से आपकी व्यक्तिगत जानकारी चोरी की जा सकती है।

कैसे बचें?

  • किसी भी अनजान नंबर से आए मैसेज पर क्लिक न करें।
  • अगर गलती से भी किसी अनजान व्यक्ति से ओटीपी (OTP) मांगा जाए, तो उसे न दें।
  • संदेहास्पद लिंक को न खोलें और किसी भी तरह के गिफ्ट वाउचर या बोनस के लिंक्स से बचें।
  • व्हाट्सएप पर आने वाले अजनबी मैसेज को रिपोर्ट करें और तुरंत ब्लॉक करें।

Also Follow HNN24x7 on Youtube

read more:- नए साल से रेलवे यात्रियों को बड़ी राहत, समय में होगा बदलाव

More From Author

Railway Time Change

Railway Time Change: नए साल से रेलवे यात्रियों को बड़ी राहत, समय में होगा बदलाव

Veer Bal Diwas

प्रधानमंत्री मोदी Veer Bal Diwas पर ‘भारत की बाल शक्ति’ पर बच्चों से करेंगे संवाद