कांग्रेस चुनाव प्रचार के जरिए कमजोर सीटों पर करेगी दमदार प्रदर्शन

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 को मद्देनजर रखते हुए कांग्रेस पार्टी ने चुनाव प्रचार-प्रसार में पूरी तरह से कमर कस ली है। कांग्रेस पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं से लेकर बड़े दिग्गज नेताओं तक सभी चुनावी शंखनाद करने के लिए मैदान में उतर चुके हैं, वहीं बीते दिन चुनाव में टिकट तय करने के फैसले को लेकर कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बैठक की गई, जिसके चलते प्रस्तावित चुनाव प्रचार-प्रसार के कार्यक्रम को भी स्थगित कर दिया गया था।

यह भी पढ़े-पीयूष जैन के आवास से DIG ने गोल्ड के बिस्किट किए बरामद

पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 57 सीटों पर प्रचंड बहुमतों से जीत हासिल कर कांग्रेस को 11 सीटों पर ही पछाड़ दिया था, जिसके चलते पिछले विधानसभा चुनाव से सीख लेकर कांग्रेस अब अधिक सावधानी बरतकर अपना दाव चल रही है, वहीं सतारुढ़ भाजपा पार्टी को ध्यान में रखते हुए प्रमुख प्रतिपक्षी दल ने चुनाव में एक्शन लेने के लिए रणनीति तैयार कर ली है। कांग्रेस ने बीते सितंबर माह में अपनी परिवर्तन यात्रा शुरु कर दी है, अब पार्टी द्वारा बदली गई रणनीति के साथ चुनावी कार्यक्रम तय किया गया है।

सिमरन बिंजोला

More From Author

कई योजनाओं का हिस्सा रहे सीएम योगी के इकोनॉमिक एडवाईजर ने दिया त्यागपत्र

ओमिक्रोन को लेकर पीएम मोदी करेंगे आज मंत्रिपरिषद की बैठक