पशुलोक बैराज से बरामद हुआ शव

ऋषिकेश। थाना मुनि कीरेती क्षेत्रांतर्गत पशुलोक बैराज में एक शव बरामद हुआ। एसडीआरएफ ने शव को निकाल कर पुलिस के सुपुर्द किया।

आज थाना मुनि की रेती क्षेेत्र में पशुलोक बैराज में शव दिखायी देने पर एसडीआरएफ के उप निरीक्षक सचिन रावत अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल में पहुंचकर त्वरित कार्रवाही करते हुए रोप द्वारा बैराज में उतरकर उक्त व्यक्ति के शव को बैराज से बाहर निकालकर शिनाख्त हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

पता चला कि 12 मई 2024 को अंकुर गोयल (40) पुत्र सुभाष चन्द्र गुप्ता, निवासी पुंजया ब्रह्मपुरी वीरनगर मेरठ, उत्तर प्रदेश से अपने दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था।  घूमने के दौरान गंगा नदी में नहाते समय पैर फिसलने के कारण अनियंत्रित होकर गंगा नदी में बह गया था, जिसकी एसडीआरएफ टीम द्वारा लगातार सर्चिंग की जा रही थी।

More From Author

गुलदार की दहशत के चलते लगाया नाइट कर्फ्यू

बीरोंखाल के कुणजोली में बादल फटा, सतपाल महाराज ने दिये तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश