Bomb threat to school in Delhi's Jhandewalan,

Delhi Bomb Threat: दिल्ली के स्कूलों को फिर से बम से उड़ाने की धमकी

Delhi Bomb Threat: दिल्ली में कुछ स्कूलों को फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। धमकी मिलने वाले स्कूलों में झंडेवालान स्थित बीटी तमिल स्कूल, एसपीवी स्कूल और ब्रिटिश स्कूल शामिल हैं। धमकी के बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने स्कूलों की जांच शुरू कर दी है, और स्कूलों को खाली भी करवाया जा रहा है। स्कूल की बिल्डिंग में कक्षाओं, पार्किंग और आसपास के इलाकों की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

दिल्ली के झंडेवालान स्थित बीटी तमिल स्कूल ने सुबह 9:12 बजे DFS को धमकी की जानकारी दी।

एक और स्कूल ने अभिभावकों को संदेश भेजते हुए कहा, ‘प्रिय अभिभावकों, आज सुबह स्कूल को सुरक्षा धमकी मिली है। एहतियात के तौर पर, पुलिस स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पहुंची है। सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। स्कूल को सुरक्षित घोषित करने के बाद कक्षाएं फिर से शुरू की जाएंगी।’

बता दें कि दिल्ली के कई अन्य स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। हालांकि, जांच में कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला था। इस सूची में लॉरेटो कान्वेंट स्कूल (दिल्ली केंट), केम्ब्रिज स्कूल (श्रीनिवासन पूरी), वेदांतेश्वर स्कूल (रोहणी), केम्ब्रिज स्कूल (NFC), इंडियन स्कूल (सादिक नगर), CM श्री (रोहणी), DTA स्कूल (INA), बाल भारती स्कूल (रोहणी), वनस्थली स्कूल और न्यू राजेंद्र नगर का नाम भी शामिल था।

Read more: –Delhi Bomb Threat: DU के दो कॉलेजों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

More From Author

Valentines Week Romantic Web Series

Valentines Week में अपने पार्टनर के साथ देखें ये 6 Romantic Web Series

Delhi Khel MahaKumbh (2)

Delhi Khel MahaKumbh की शुरुआत, 30 हजार से ज्यादा खिलाड़ी होंगे शामिल