Delhi Weather: दिल्ली में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, सोमवार, 16 फरवरी को इस साल का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता भी खराब रही, जहां AQI 258 था, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। वहीं, सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 7.2 डिग्री अधिक था। इस दौरान आयानगर में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से 7.1 डिग्री ज्यादा था।
हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा। पालम और रिज में न्यूनतम तापमान क्रमशः 11.6 डिग्री और 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो थोड़ा अधिक था। वहीं, आयानगर में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम था।
18 फरवरी को आंधी और बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 18 फरवरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 18 फरवरी को बारिश के साथ आंधी की संभावना है, जिसकी रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। इसके साथ ही बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है, जिससे दिन में अंधेरा छा सकता है।
मौसम में आगे क्या बदलाव होगा?
18 फरवरी को बारिश के बाद तापमान में गिरावट की संभावना है, लेकिन 19-20 फरवरी तक मौसम सुहावना रह सकता है। हालांकि, 21-22 फरवरी तक तापमान फिर से बढ़ सकता है और 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
Readmore:- Delhi Weather: सावधान! दिल्ली-NCR में आज रात से बदलेगा मौसम

