श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी पर लगाई आस्था की डुबकी

मौनी अमावस्या के मौके पर आज हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।इस मौके पर आज सुबह तड़के से ही हरकी पैड़ी पर स्नान करने के लिए बड़ी संख्या श्रद्धालु लगातार पहुंच रहे हैं और पतित पावनी मां गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे है।हिंदू पंचांग के मुताबिक, माघ कृष्ण अमावस्या को मौनी अमावस्या भी कहा जाता है. इस दिन माघ का दूसरा शाही स्नान भी होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मौनी अमावस्या शनि देव और पितरों से संबंधित है। कहते हैं जिस दिन सूर्य और चन्द्रमा का मिलन एक ही राशि में हो उस दिन अमावस्या पड़ती है।

यह भी पढ़े-पूर्व सीएम हरीश रावत ने लालकुआ विधानसभा में किया जनसंपर्क

मौनी अमावस्या को सभी अमावस्या तिथियों में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। शास्त्रों में मौनी अमावस्‍या के दिन प्रयागराज के संगम में स्‍नान का विशेष महत्‍व बताया गया है. कहा जाता है कि इस दिन यहां पर देव और पितरों का संगम होता है. कहा गया है कि माघ महीने में देवता प्रयागराज आकर संगम में स्‍नान करते हैं. साथ ही पितृलोक से पितृगण भी संगम में स्‍नान करने आते हैं. इस तरह देवता और पितरों का इस दिन संगम होता है।

More From Author

 हिमाचल सीएम जयराम ठाकुर पहुंचे विकासनगर

पूर्व राज्यमंत्री रजनी रावत कुछ ही देर में बीजेपी में होंगी शामिल