गढ़वाली भोजन लिखी पुस्तक का डॉ निशंक ने किया लोकार्पण

गढ़वाली खाने पर लिखी गई पुस्तक द हेवेनली एबोड का लोकार्पण प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व मानव संसाधन मंत्री सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने बतौर मुख्य अतिथि किया इस मौके पर उन्होंने कहा उत्तराखंड देवभूमि है।  यहां का खाना मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी है।

उन्होंने कहा कि इस पुस्तक के माध्यम से देश विदेश में उत्तराखंड के खाने के बारे में पता चलेगा व लोग इसका आनंद लेंगे। कुलडी स्थित एक होटल के सभागार में युवा लेखिका व सैफ स्मृति हरि एवं आशु जैन द्वारा उत्तराखंडी भोजन पर लिखी अंग्रेजी पुस्तक द हेवेनली एबोड का लोकार्पण करने के बाद बतौर मुख्य अतिथि डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि उत्तराखंड देव भूमि है।

यह भी पढे़ं- मुख्य सचिव ने केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर लिया जायजा

यहां पर ही वेद पुराण, उपनिशद लिखे गये और आयुष भी यहीं से पूरे विश्व में गया उन्होंने पुस्तक लिखने वाली स्मृति हरि व आशु जैन को बधाई दी।

More From Author

देर रात्रि क्षेत्र में निकली विधानसभा अध्यक्ष, किया औचक निरिक्षण 

विकास कार्यों को लेकर उप जिला अधिकारी ने जताई नाराजगी