नशे में धुत महिला अधिकारी की विडीयो हुई वायरल

उत्तर प्रदेश के बहराईच में एक महिला का नशे में हंगामा करते हुए विडीयो खुब वायरल हो रहा हैं। वायरल विडीयो पर दावा किया जा रहा हैं कि उस विडीयो में दिखने वाली महिला अफसर हैं। जिसकी तैनाती गौंड़ा जिले में हैं, जब महिला का चैकप कराया उसको पती को सौप दिया। बताया जाता है कि वीडियो बीते 27 अप्रैल का है।

इस दिन महिला अफसर लखनऊ से अपनी कार से गोंडा के लिए आ रही थीं ओर वो बहुत नशे में थी। नशे में होने के कारण वह गोंडा की ओर जाने के बजाय बहराइच की ओर चली गईं और आगे चलकर डिवाइडर से टकरा गईं।घटना की सूचना जरवलरोड पुलिस मौके पर पहुंची।

डियो में एक महिला सिपाही नशे में धुत महिला अधिकारी को गाड़ी की पिछली सीट पर बिठाने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन महिला अधिकारी बार-बार बाहर निकल रही हैं, और ड्राइविंग सीट पर बैठने की कोशिश करती हैं। चर्चा है कि जब महिला पुलिसकर्मी उन्हें गाड़ी न चलाने की बात कह रही थी तो अपने पद का रौब झाड़ रही थीं।

यह भी पढे़ं- उत्तराखंड का एक और लाल देश के लिए शहीद

लगभग घंटों तक बहस चलती रही। हिला अपने को मंडल स्तर का अधिकारी बता रही हैं और कमिश्नर से बात करने का रौब झाड़ रही हैं। तब पुलिस ने महिला के पती को बुलाकर उसे सोप दिया।

प्रिया चाँदना

More From Author

पंखे से लटका हुआ मिला शव

अधिवक्ता ने पुलिस पर लगाया सरकारी दस्तावेजों से छेड़छाड़ का आरोप