उत्तराखंड पू्र्व सीएम रावत ने दिया भाजपा भगाओ राज्य बचाओ का नारा

बीते दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने एक घंटे का उपवास रखा, जिसमें पूर्व कबीना मंत्री दिनेश अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष लालचंद, कांग्रेस प्रदेश चुनाव अभियान समिति अध्यक्ष हरीश रावत, महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष आशा मनोरमा जैसे आदि नेता उपस्थित थे।

एक घंटे के उपवास के बाद गांधी पार्क में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के पू्र्व मुख्यमंत्री व कांग्रेश प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस बेरोजगारी, दलित उत्पीड़न, भ्रष्टाचार, खनन व कर्मचारियों के संघर्ष को अपने चुनाव प्रचार के केंद्र बिंदू पर रखेगी, और इन विफलताओं को हथियार बनाकर जनता के बीच पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- पंजाब में किसानों ने कंगना रनौत की गाड़ी को घेरा

गांधी पार्क से यह सब बाते कहने के साथ पू्र्व सीएम हरीश रावत ने भाजपा भगाओ राज्य बचाओ का नारा भी दिया, नारे लगाने के साथ हरीश रावत ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा शासन काल में दलित उत्पीड़न की कई शर्मनाक घटनाएं देश में हुई, जिसमें से एक सितारगंज में दलित अध्यापक के साथ विधायक और पुलिस का बुरा व्यवहार था। पू्र्व सीएम ने आगे कहा कि महंगाई ने तो आम जन का जीना ही बहाल कर दिया है, साथ ही नौजवानों का पूरा जीवन तो सड़कों पर धरना प्रदर्शन में ही बीत गया है।

सिमरन बिंजोला

More From Author

आप अध्यक्ष केजरीवाल आज लखनऊ में करेंगे रैली

3 जनवरी से प्रदेश में टीन्स को लगाया जाएगा वैक्सीनेशन