उत्तराखंड पूर्व सीएम हरीश रावत ने की तीन नई घोषणाएं

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके है चुनाव के संपन्न होते ही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने घोषणाओं का पिटारा ही खोल दिया है, हाल ही में हरीश रावत के एक बयान ने सोशल मीडिया में हलचल मचा के रखी है। हरीश रावत ने हाल ही में बयान दिया कि यदि वह सीएम नहीं बने तो घर पर बैठ जाएंगे। बयान के साथ ही हरीश रावत उत्तराखंड वासियों के लिए खूब घोषणाएं भी कर रहे है।

  1. पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने घोषणा की है कि मंगलगीत गाने वाली महिलाओं को कांग्रेस सरकार बनने पर 1800 रु. पेंशन के तौर पर दिए जाएंगे। महिलाओं के लिए कांग्रेस सरकार की तरफ से पूर्व सीएम ने घोषणा की है।
  2. हरीश रावत ने घसियारी सम्मान पेंशन योजना को शुरु करने की घोषणा भी की है। पूर्व सीएम ने घोषणा की है कांग्रेस सरकार बनने पर घसियारी योजना के तहत घसियारी महिलाओं को 500 रु. की सम्मान राशि प्रतिमाह पेंशन के तौर पर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें-कर्नाटक में हुए हिजाब विवाद पर असदुद्दीन ओवैसी ने कसा तंज

3. पूर्व सीएम ने अपनी अंतिम घोषणा में कहा है कि सरकार में आने पर वह पुलिस कर्मियों की ग्रेड पे की मांग और अन्य मांगों को प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में पुलिस विभाग के रिक्त पदों को भरने में हमेशा कार्य करने का प्रयास किया है, और पुलिस कर्मियों से किए सभी वादों को पूर्ण करेंगे।

 

सिमरन बिंजोला

More From Author

मैनपुरी में आज मुलायम सिहं यादव अखिलेश के लिए करेंगे जनसभा

मशहूर संगीतकार बप्पी लहरी के निधन के बाद आज होगा उनका अंतिम संस्कार