महिलाओं की सुरक्षा के लिए अब गौरा शक्ति ऐप।

 उत्तराखंड में सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में कार्यरत महिलाओं की सुरक्षा और पंजीकरण के लिए पुलिस विभाग ने गौरा शक्ति ऐप शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस ऐप का शुभारंभ किया। डीजीपी अशोक कुमार को महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए है।

 बता दें कि अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद राज्य सरकार ने महिला सुरक्षा के लिए एक पहल की है। महिला सुरक्षा के मद्देनजर प्रदेश की कामकाजी महिलाओं के लिए गौरा शक्ति ऐप पर रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया है।

गौरा शक्ति ऐप के माध्यम से कामकाजी महिलाएं स्वतः पंजीकरण कर सकेंगी. इसमें निजी सेक्टर में नौकरी करने वाली महिलाएं अपनी और संस्थान की जानकारी दर्ज कर सकेंगी, जिससे राज्य सरकार के पास महिलाओं और उनसे संबंधित कंपनियों का डेटा मौजूद रहेगा।और अपने साथ होने वाले अत्याचार और दुर्व्यवहार की शिकायत भी कर सकती हैं। गौरव शक्ति ऐप में कई तरह की सहूलियत महिलाओं को मिलेगी। महिलाएं इसमें उपलब्ध टोल फ्री नंबर पर कॉल करके किसी भी समय मदद ले सकती हैं।

उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने सरकार की इस पहल को बेटियों के लिए एक अच्छा कदम बताते हुए कहा कि गौरा शक्ति ऐप महिलाओं के पास ऐप के रूप में वह शक्ति होगी, जिसके माध्यम से वे सुरक्षित रहेंगी।

More From Author

प्रधानमंत्री मोदी ने आज बेंगलुरु टेक समिट का किया उद्धाटन ।

हिमाचल में बर्फबारी से पर्यटन कारोबार ने पकडी रफ्तार ।