उत्तराखंड में बीच सड़क पर एंबुलेस से टकराई तेज रफ्तार कार

उत्तराखंड से हर दिन दर्दनाक हादसों की खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच एक और दर्दनाक हादसे की खबर हरिद्वार से आ रही है , हरिद्वार में कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में मरीज को ले जा रही एंबुलेंस और कार के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जानकारी के अनुसार हरिद्वार में मरीज की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही एंबुलेंस और कार चालक समेत 3 लोगों के घायल होने की सुचना हैं। मौके पर पहुंची ने घायलों को अस्पताल पहुंचा और साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

यह भी पढ़े-ऋषिकेश मे पलटी राफ्ट,एक पर्यटक लापता,रेस्क्यू अभियान जारी

मिली जानकारी के मुताबिक सिडकुल स्थित कंपनी में काम करने  कंपनी में तैनात गॉर्ड जगजीत सिंह की डयूटी के दौरान तबीयत खराब हौ गई  जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया जा रहा था । लेकिन बीच रास्ते मे रानीपुर झाल के पास एंबुलेंस की कार के साथ जोरदार भिड़त हो गई। एंबुलेंस पलट गई और एंबुलेंस में मौजूद मरीज की मौक पर ही मौत ही गई। एंबुलेंस के चालक, परिचालक व कार सवार यात्रियों को चोटें आई हैं। मृतक की पहचान पैनासोनिक कंपनी की यूनिट में काम करने वाले जगजीत सिंह के रूप में हुई है।

More From Author

पुष्कर सिंह धामी बोले- जल्द बुलाएंगे विधानमंडल दल की बैठक

सेना के जवान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत