हिमाचल सीएम जयराम ठाकुर पहुंचे विकासनगर

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर देहरादून जिले के विकासनगर पहुंचे हैं, इस दौरान सीएम जयराम ठाकुर बीजेपी प्रत्याशी मुन्ना सिंह चौहान के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियों के स्टार प्रचारकों का उत्तराखंड दौरा शुरू हो गया है।

यह भी पढ़े-आज होगी भाजपा कोर ग्रुप की बैठक

चुनाव प्रचार के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विकासनगर पहुंच चुके हैं। सीएम जयराम ठाकुर के साथ पांवटा साहिब विधायक सुखराम और विकासनगर भाजपा प्रत्याशी मुन्ना सिंह चौहान भी मौजूद हैं। कुछ ही देर में बरोटीवाला में सीएम जयराम ठाकुर जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में डोर-टू-डोर कैंपेन करेंगे।

More From Author

ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर होंगे, डिजिटल बैंकिंग केंद्र की घोषणा

श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी पर लगाई आस्था की डुबकी