Holi 2026: रंगों का त्योहार होली 4 मार्च को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। बाजारों में पिचकारियां सज चुकी हैं और घरों में पकवानों की खुशबू आने लगी है। लेकिन इस मस्ती के बीच अक्सर लोग अपनी त्वचा का ख्याल रखना भूल जाते हैं। बाजार में मिलने वाले कई रंगों में केमिकल होते हैं, जो त्वचा, बाल और नाखूनों के लिए हानिकारक हो सकते हैं। चेहरे की त्वचा बहुत नाजुक होती है और रंगों से जलन, खुजली, लालपन या रैशेज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
अगर आप चाहते हैं कि होली का रंग आपकी त्वचा को नुकसान न पहुँचाए, तो इन आसान घरेलू उपायों को अपनाएं:
होली खेलने से पहले की तैयारी
- होली से 1-2 घंटे पहले माइल्ड फेसवॉश से चेहरा साफ करें।
- चेहरे और गर्दन पर नारियल तेल, बादाम तेल या एलोवेरा जेल लगाएं, यह एक सुरक्षा परत का काम करेगा।
- बाहर जाने से 20 मिनट पहले SPF वाला सनस्क्रीन लगाएं।
- होंठों पर लिप बाम और बालों में हल्का तेल लगाना भी फायदेमंद रहता है।
होली खेलने के बाद ध्यान रखें
- रंग हटाते समय बार-बार रगड़ें नहीं।
- गुनगुने पानी और हल्के क्लींजर से धीरे-धीरे रंग निकालें।
- कच्चे दूध या एलोवेरा जेल से हल्की मसाज करें, इससे रंग आसानी से निकल जाएगा और त्वचा स्वस्थ रहेगी।
- बाद में मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें।
खास सावधानी
यदि किसी को एलर्जी, एक्ने या संवेदनशील त्वचा की समस्या है, तो उन्हें रंगों से विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। ऐसे लोगों के लिए हर्बल या घर पर बने रंग सबसे सुरक्षित विकल्प हैं।
Read more:- Holi AI Photo Prompt की मदद से बनाएं होली की तस्वीरें

