IndiGo Flight 

IndiGo Flight : कोहरे के कारण रद्द हुईं 118 फ्लाइट्स, मंत्रालय ने दिए सख्त निर्देश

IndiGo Flight : उत्तर भारत में ठंड के साथ प्रदूषण सभी को परेशान कर रहा है, और घने कोहरे का सीधा असर हवाई यात्रा पर पड़ रहा है। मंगलवार को भारी कोहरे के कारण 118 उड़ानें रद्द हो गईं, जिनमें 60 आने वाली और 58 जाने वाली फ्लाइट्स शामिल थीं। इसके अलावा, 16 उड़ानें दूसरे एयरपोर्ट पर डायवर्ट की गईं और करीब 130 उड़ानें देरी से चल रही थीं। वहीं, यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी फ्लाइट की स्थिति पहले से चेक करें और एयरलाइन से संपर्क बनाए रखें। मंत्रालय ने यह भी कहा है कि सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता दी जा रही है और वे स्थिति पर निगरानी रखे हुए हैं।

एयरपोर्ट की मदद

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। प्रभावित एयरपोर्ट्स पर सहायता टीमें तैनात की गई हैं, जो यात्रियों की मदद कर रही हैं। AAI ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरलाइन से संपर्क में रहें और एयरपोर्ट आने के लिए अतिरिक्त समय रखें।

एयरलाइंस के कस्टमर सपोर्ट नंबर:

  • इंडिगो: 0124 497 3838
  • एयर इंडिया: 011 6932 9333
  • स्पाइसजेट: +91 (0)124 498 3410 / +91 (0)124 710 1600

इसके साथ ही, इंडिगो एयरलाइंस ने 1 जनवरी से पायलट्स के भत्ते बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनी ने पायलट्स को मिलने वाले कुछ भत्तों में बदलाव किया है, जैसे घरेलू लेओवर, डेडहेड फ्लाइट्स और नाइट अलाउंस। इसके अलावा, पायलट्स को अब टेल स्वैप अलाउंस भी मिलेगा। इसका मतलब है कि पायलट्स को अब जब उन्हें किसी दूसरी फ्लाइट की कमान दी जाती है, तो इसके लिए अतिरिक्त भत्ता मिलेगा।

भत्ते में वृद्धि

  • घरेलू लेओवर: कप्तान को पहले 2000 रुपये मिलते थे, अब 3000 रुपये मिलेंगे। वहीं, फर्स्ट ऑफिसर को पहले 1000 रुपये मिलते थे, अब 1500 रुपये मिलेंगे।
  • नाइट अलाउंस: कप्तान को 2000 रुपये और फर्स्ट ऑफिसर को 1000 रुपये प्रति रात मिलेंगे।
  • डेडहेड अलाउंस: डेडहेड की स्थिति में कप्तान को 4000 रुपये और फर्स्ट ऑफिसर को 2000 रुपये मिलेगा।
  • ट्रांजिट भोजन भत्ता: कप्तान को पहले 500 रुपये मिलते थे, अब 1000 रुपये मिलेंगे।
  • ये बढ़ी हुई राशि नवंबर में हुए भत्तों में कटौती का लगभग 25% हिस्सा है।

Read more:- Indigo flights crisis: इंडिगो ने यात्रियों के लिए जारी की नई ट्रैवल एडवाइजरी, जानिए क्या है प्लान B

More From Author

Kashi Vishwanath Temple

नववर्ष पर Kashi Vishwanath Temple में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासन ने किए खास इंतजाम

S4 Submarine

S4 Submarine: भारत की चौथी परमाणु मिसाइल पनडुब्बी S4 का समुद्री परीक्षण शुरू