iNSTAGRAM down

सुबह से Instagram Down, हजारों यूजर्स हुए परेशान

Instagram Down: अगर आपका Instagram काम नहीं कर रहा है, तो घबराएं नहीं। आप अकेले नहीं हैं। बुधवार सुबह से ही भारत समेत दुनिया के कई देशों में इंस्टाग्राम की सेवाएं अचानक ठप हो गई हैं। हजारों यूजर्स ने शिकायत की है कि वे न तो मैसेज भेज पा रहे हैं और न ही अपना फीड देख पा रहे हैं। इस कारण सोशल मीडिया पर #InstagramDown भी ट्रेंड करने लगा।

Instagram Down: सुबह 7:40 बजे शुरू हुई समस्या

आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector के अनुसार, यह तकनीकी समस्या भारतीय समय के अनुसार सुबह करीब 7:40 बजे शुरू हुई। सुबह 9 बजे तक लोगों ने शिकायत दर्ज कराई। आंकड़ों के मुताबिक, लगभग 71% यूजर्स को ऐप खोलने में परेशानी आई। करीब 20% यूजर्स का सर्वर कनेक्शन फेल हुआ और लगभग 5% यूजर्स ने फीड या टाइमलाइन लोड न होने की शिकायत की। सबसे ज्यादा शिकायतें Instagram के डायरेक्ट मैसेज (DM) फीचर को लेकर आईं, कई लोगों ने बताया कि मैसेज डिलीवर नहीं हो रहे या बहुत देर से दिखाई दे रहे हैं।

अमेरिका और ब्रिटेन में भी बुरा हाल

यह समस्या सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। अमेरिका के बड़े शहरों (न्यूयॉर्क, लॉस एंजेलिस) और ब्रिटेन में भी हजारों लोग इस आउटेज से प्रभावित हुए। हालांकि, Meta की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान या इसे ठीक करने की समयसीमा नहीं बताई गई है।

सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

Instagram डाउन होने के बाद X (पूर्व Twitter) पर यूजर्स ने मीम्स शेयर करना शुरू कर दिया। वहां #InstagramDown ट्रेंड करने लगा। कुछ लोग अपनी परेशानी बता रहे हैं, वहीं कई यूजर्स मजेदार मीम्स शेयर कर मजे ले रहे हैं।

Read more:- Instagram New Feature: अब पुरानी रील्स ढूंढना हुआ आसान, इंस्टाग्राम का नया फीचर लाइव!

More From Author

Amul expiry date products

Amul expiry date products: सावधान! ब्रांड देखकर न खरीदें सामान, जयपुर में अमूल के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा

ATM Cash Withdrawal

ATM Cash Withdrawal: छुट्टे पैसों की चिंता खत्म, जल्द ATM से सीधे निकलेंगे 10, 20 और 50 रुपये के नोट