Neena Gupta

66 की उम्र में क्या प्रेग्नेंट हैं Neena Gupta? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी!

Neena Gupta Pregnancy: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता अपनी बेबाक पर्सनैलिटी के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में 66 साल की उम्र में उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। ये अफवाहें रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की हैदराबाद में हुई रिसेप्शन पार्टी से जुड़ी थीं। हालाँकि, अब खुद एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है।

क्यों उड़ी प्रेग्नेंसी की अफवाह?

यह पूरा मामला रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के रिसेप्शन से शुरू हुआ। इस इवेंट में नीना गुप्ता एक खूबसूरत आइवरी साड़ी पहनकर पहुंची थीं। पैपराजी के सामने पोज देते समय कुछ लोगों को लगा कि उनका ‘बेबी बंप’ दिख रहा है। बस, यहीं से सोशल मीडिया पर उनके प्रेग्नेंट होने के दावे किए जाने लगे।

नीना गुप्ता ने बताया अफवाह का सच

रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में नीना गुप्ता ने एक इंटरव्यू में प्रेग्नेंसी अफवाहों का खंडन किया और बताया, ‘कोई ‘बधाई हो’ मोमेंट नहीं है: मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं। सच तो यह है कि उस दिन मेरी साड़ी का कपड़ा थोड़ा मोटा था, जिसकी वजह से मैं थोड़ी मोटी दिख रही थी।’ एक्ट्रेस ने मजेदार अंदाज में कहा कि उन्हें खुशी है कि लोग इस उम्र में भी उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा कर रहे हैं। उनके मुताबिक, यह दिखाता है कि हमारा समाज बदल रहा है और विकसित हो रहा है।

फिल्म ‘बधाई हो’ से है खास कनेक्शन

दिलचस्प बात यह है कि नीना गुप्ता ने अपनी सुपरहिट फिल्म ‘बधाई हो’ में एक ऐसी महिला का किरदार निभाया था, जो बड़ी उम्र में प्रेग्नेंट हो जाती है। असल जिंदगी में ऐसी अफवाहें उड़ने पर उन्होंने मजाक में कहा, ‘बस यही बाकी था, मेरी असली जिंदगी की ‘बधाई हो’।’

Read More:- 66 की उम्र में नीना गुप्ता प्रेग्नेंट? रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में ‘बेबी बंप’ देख उड़े फैंस के होश!

More From Author

Google Maps new feature

अब गलत रास्ते पर नहीं ले जाएगा Google Maps! आ गया Gemini AI वाला ‘Ask Maps’ फीचर