नगर पालिका प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण, हुई नोक झोक

रामनगर में सड़को में जाम की समस्या गम्भीर होती जा रही है जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। और कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं जिसके चलते प्रशासन और नगरपालिका की संयुक्त टीम ने बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों में तहसीलदार बिपिन चंद्र पंत और ईओ नगर पालिका भरत त्रिपाठी के नेतृत्व में घास मंडी और मोहल्ला खताड़ी मैं अतिक्रमण हटाया।

आपको बता दे कि पूर्व में सभी को खुद ही अतिक्रमण हटाने को कहा भी गया। लेकिन दुकानदार नहीं माने जिसके चलते संयुक्त प्रशासन द्वारा यह अतिक्रमण की कार्रवाई की गई। वही अतिक्रमणकारियों और टीम की हल्की झड़प भी हुई।

यह भी पढ़ें-राष्ट्रीय ध्वज से साइकिल की सफाई करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रामनगर नगरपालिका अ‌धिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने बताया कि अतिक्रमण करने वाले 10 लोगों की चालान काटने की कार्यवाही की गई है और साथ ही अतिक्रमणकारियों को हिदायत दी गयीं हैं अगर दोबारा अतिक्रमण किया तो सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान नगर पालिका के सफाई निरीक्षक राजकुमार भारती कोतवाली की एसआई प्रीति आदि मौजूद रहे।

More From Author

नगर पालिका में बड़े मीट के टेंडर को लेकर हुआ बवाल

संत खेल रहे क्रिकेट दे रहे फिट रहने का मैसेज