पदाधिकारियों ने किया दावा पूर्ण बहुमत से बनेगी कांग्रेस की सरकार

रुड़की के निजी होटल में प्रदेश कांग्रेस में राजेन्द्र चौधरी को महासचिव की जिम्मेदारी देने पर स्थानीय पदाधिकारियों ने हाईकमान का आभार जताया है। इस दौरान पदाधिकारियों ने दावा किया है कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी।

आपको बता दें कि रुड़की में दिल्ली रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि चौधरी राजेन्द्र सिंह को प्रदेश महासचिव बनाये जाने से क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में उनका अहम योगदान होगा। जो पदाधिकारी या कार्यकर्ता कांग्रेस प्रत्याशी के लिए कार्य नही करेगा उसके ऊपर संगठन की कड़ी निगाह है।

यह भी पढ़ें- आम बजट में कृषि क्षेत्र के लिए बड़ी घोषणाएं

इस प्रकार की शिकायत मिलने पर कांग्रेस हाईकमान उसके ऊपर कड़ी कार्रवाई करेगा। नवनियुक्त प्रदेश महासचिव चौधरी राजेन्द्र सिंह ने पार्टी हाईकमान का आभार जताया और कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी संगठन ने दी है वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। चौधरी ने कहा कि वह कांग्रेस के समर्पित सिपाही हैं और पार्टी में विभिन्न दायित्वों पर रहकर पार्टी को मजबूत करने का काम किया है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ आ रही है, जनता भाजपा की नीतियां समझ चुकी है और अब भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है।

More From Author

बाराबंकी में डिरेल हुआ साबरमती ट्रेन का इंजन, टला बड़ा हादसा

डॉ० महेंद्र पाल व रणजीत सिंह रावत ने जनसभा को संबोधित किया