20 फरवरी को गृहमंत्री अमित शाह पीलीभीत मे करेंगे जनसभा को संबोधित

पीलीभीत मे भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 20 फरवरी को तराई की सरजमी पर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष मे हुंकार भरेंगे वहीं केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा दो दिवसीय दौरे पर 17 फरवरी को यहां पहुंचेंगे वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का जनपद में कार्यक्रम प्रस्तावित हुआ है।

भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 20 फरवरी को चुनावी सभा के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर सभा करेंगे इसी कॉलेज के छात्रावास के नजदीक स्थित हैलीपैड पर केंद्रीय गृहमंत्री का हैलीकॉप्टर उतरेगा जिसके लिए तैयारियां अभी से शुरु कर दी गई हैं।

यह भी पढ़ें-कर्नाटक में हुए हिजाब विवाद पर असदुद्दीन ओवैसी ने कसा तंज

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष 20 फरवरी को भ्रमण के तहत जिले में सभाएं संबोधित करने वाले थे लेकिन अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम की वजह से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के भ्रमण में कुछ बदलाव किया जाने की संभावना है।

आरती राणा

More From Author

प्रियंका गांधी ने मणिपुर में किया वर्चुअली रैली को संबोधित

उत्तराखंड चुनाव के बाद भाजपा प्रत्याशी सुन रहे लोगों की समस्याएं