परेश रावल
इन में सबसे पहला नाम परेश रावल का शामिल है,जिन्होंने अपने ‘X’ पर एक पोस्ट साझा कर लिखा- , ‘मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि हमारे प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लंबी और स्वस्थ जीवन प्रदान करें.’
मनोज जोशी
दूसरे नंबर पर मनोज जोशी है,जिन्होंने सोशल मीडिया ‘X’ पर एक पोस्ट साझा कर लिखा- साल 2014 से अब तक भारत की दिशा और दशा बदलने वाले जननायक नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. आत्मनिर्भर भारत से लेकर जी20 नेतृत्व तक, उनकी निष्ठा और दूरदर्शिता ने भारत को नई ऊंचाइयां दी हैं. उनके जन्मदिन पर मां भगवती से कामना है कि वे उन्हें लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य दें.’
शाहरुख़ खान
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर वीडियो संदेश जारी कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि मोदी जी का सफर एक छोटे से शहर से लेकर ग्लोबल स्टेज तक बेहद प्रेरणादायी है। शाहरुख ने उनके अनुशासन, मेहनत और देशप्रेम की सराहना करते हुए कहा कि “75 साल की उम्र में आपकी ऊर्जा हम जैसे युवाओं को भी पीछे छोड़ देती है।” साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की।
रजनीकांत
साउथ सिनेमा के थलाइवा रजनीकांत और पीएम मोदी के बीच हमेशा ही अच्छा रिश्ता रहा है। रजनीकांत ने इस मौके पर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री की उम्र लंबी हो और वे देश की सेवा में इसी तरह कार्यरत रहें।
जैकी श्रॉफ
बॉलीवुड के भिड़ू यानी जैकी श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें जैकी दादा ने लिखा—मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों की कामना करता हूं! जन्मदिन की शुभकामनाएं.
Read more:- PM Modi@75 :17 सितंबर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन और इतिहास में दर्ज अहम घटनाएं

