पीएम मोदी आज सीतापुर में करेंगे चुनावी रैली को संबोधित

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में एक बार फिर कमल खिलाने की बागडोर पीएम मोदी ने संभाल ली है कानपुर देहात के बाद अब पीएम मोदी आज सीतापुर और 17 फरवरी को बुंदेलखंड के जिलों में रैली करेंगे पीएम मोदी इन सयुंक्त रैलियों को संबोधित करेंगे।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री व रैली प्रभारी अनूप गुप्ता से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि आज सीतापुर के मिलिट्रि ग्रांउड में होने वाली पीएम मोदी की रैली में महोली, सीतापुर, हरगांव, लहरपुर, बिसवां, सेउता, महमूदाबाद, सिधौली और मिश्रिख विधानसभाओं के कार्यकर्ता, बीजेपी समर्थक और आम जन आएंगे।

यह भी पढ़ें-ऋषिकेश विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल ने किया जनसंपर्क

17 फरवरी को फतेहपुर में एफसीआइ ढ़कौली के मैदान पर होने वाली रैली में फतेहपुर जिले की जहानाबाद, बिंदकी, फतेहपुर, अयाहशाह, हुसेनगंज और खागा, बांदा जिले की तिंदवारी, बबेरु, नरैनी व बांदा सदर, रायबरेली जिले की सरेनी विधानसभा के कार्यकर्ता पहुंचेंगे रैली में कोविड गाइडलाइंस का पालन करते हुए लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है भाजपा रैली के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

आरती राणा

More From Author

बसपा, सपा, कांग्रेस को लगा झटका, भाजपा मे हुए कई नेता शामिल

AAP के नेता कर्नल अजय कोठियाल पहुंचे आज गंगोत्री विधानसभा