पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट हो गया है संपूर्ण

प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पूरा हो गया है। 13 दिसंबर को वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर 18 राज्यों के मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम के लिए तैयारियां पूरे जोर पर हैं।

इस प्रोजेक्ट में कॉरिडोर बाबा दरबार से गंगधार तक 5,27,730 स्क्वायर फीट क्षेत्र में 345 करोड़ की लागत के साथ तैयार किया गया है। वाराणसी में पीएम मोदी के स्वागत को लिए 18 राज्यों के सीएम उपस्थित रहेंगे। काशी में बाबा विश्वनाथ के दरबार में माथा टेकने के बाद सभी भाजपा शासित राज्यों के सीएम व डिप्टी सीएम अयोध्या में श्रीराम लला के दर्शन करने जाएंगे।

पीएम के समारोह के लिए घाटों व मंदिरों को सजाया जा रहा है। काशी के अर्धचंद्राकार घाटों को दिपकों से सजाकर वहां देव दीपावली मनाई जाएगी। इस समारोह में प्रधानमंत्री मंत्रोच्चारण के साथ देश की अलग-अलग नदियों के जल से काशीपुराधिपति का अभिषेक करेंगे।

12 ज्योतिर्लिंग व 51 सिद्धपीठों पुजारी रहेंगे मौजूद

मोदी सरकार के कार्यकाल में यह पहला मौका है जब भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश में एक साथ मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर 12 ज्योतिर्लिंग व 51 सिद्धपीठों के पुजारी मौजूद होंगे। साथ ही 13 दिसंबर की शाम पीएम मोदी खिड़कियों के घाट से अस्सी घाट तक नाव की सवारी भी कर सकते हैं।

अंजली सजवाण

More From Author

बेटियों ने दी सीडीएस व उनकी पत्नी की चिता को अग्नि

बरेली में 11 दिसंबर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन