23 मार्च को लेंगे पुष्कर सिंह धामी शपथ

उत्तराखंड में सीएम पर सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय जनता पार्टी की विधायक दल की बैठक में पुष्कर सिंह धामी को नेता चुना गया। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद धामी ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया. अब धामी 23 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, अजय भट्ट, सांसद डा रमेश पोखरियाल निशंक, प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत, नव निर्वाचित विधायक सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, रेखा आर्य, अरविंद पांडे सहित अन्य नवनिर्वाचित विधायकगण उपस्थित रहे।

यह भी पढे़ं- कल सुबह प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत को राज्यपाल दिलाएंगे शपथ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के अनुरोध पत्र को स्वीकारते हुए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने का निर्णय लिया है।

More From Author

उत्तराखंड को एक बार फिर मिले CM के रुप में धामी

योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा