पीडब्ल्यूडीकर्मी ने की खुदकुशी, पुलिस पर लगा परेशान करने का आरोप

अलीगंज के डण्डईया में किराए के मकान में रह रहे एक पीडब्ल्यूडी कर्मी सचिन पाण्डेय ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। एसीपी अलीगंज अली अब्बास के अनुसार सचिन मूलतः फर्रुखाबाद के रहने वाल थे। हालांकि वह किराए के मकान में डण्डईया में रह रहे थे।

जहर खाने के बाद गंभीर हालात में सचिन को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मामले में सहकर्मियों ने अलीगंज पुलिस पर सचिन को परेशान करने का आरोप लगाया है। फिलहाल मामले को लेकर जांच जारी है।

पुलिस पर लगा आरोप 

सचिन ने किन कारणों से आत्महत्या की इसका पता अभी तक नहीं चल रहा है। हालांकि सहकर्मियों का कहना है कि अलीगंज पुलिस द्वारा सचिन को परेशान किया जा रहा था जिसके चलते ही उसने यह कदम उठाया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस इस तरह की किसी भी बात से इंकार कर रही है। लेकिन सहकर्मियों की ओऱ से लगाए जा रहे आरोपों को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी।

बताया गया कि सचिन ने किन्हीं कारणों से परेशान होकर आत्महत्या की। जैसे ही उसके द्वारा जहर खाने की घटना के बारे में जानकारी मिली तो उसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिसकर्मियों पर प्रताड़ना का आरोप भी लगा है। सहकर्मियों का आरोप है कि अलीगंज पुलिस की ओऱ से सचिन को परेशान किया जा रहा था। इसके चलते वह काफी परेशान था। जिसके बाद ही उसने सुसाइड जैसा कदम उठाया है।

More From Author

हरभजन सिंह का बड़ा ऐलान, किसानों की बेटियों के लिए करेंगे राज्यसभा सैलरी का दान

‘लंदन फाइल्स’ में जासूस की भूमिका निभाएंगे अभिनेता अर्जुन रामपाल