राहुल गांधी पहुंचे डोईवाला, मंगलौर जनसभा को करेंगे संबोधित

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की नजदीकी के चलते राजनीतिक दल कांग्रेस द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी जोरो- शोरो से तैयारियां की जा रही है, इसी के तहत कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी आज मंगलौर में जनसभा को संबोधित करेंगे, साथ ही राहुल गांधी अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में भी जनसभा को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें-लालकुआं पहुंचे राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, बिंदुखत्ता में की नुक्कड़ सभाएं

राहुल गांधी हेलीकॉप्टर के माध्यम से देहरादून के डोईवाला पहुंच चुके है, यहां से वह मंगलौर विधानसभा के लिए निकल चुके है। मंगलौर पहुंचने के बाद वह जनसभा को संबधित करेंगे, जनसभा को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। राहुल गांधी का डोईवाला पहुंचकर महासचिव संगठन मथुरा दत्त जोशी और महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा द्वारा स्वागत किया गया।

सिमरन बिंजोला

More From Author

पंजाब में 11 फरवरी को केजरीवाल की बेटी और पत्नी करेंगी चुनाव प्रचार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे कपकोट विधानसभा