Ram Lalla Pran Pratishtha : अयोध्या एक बार फिर भक्ति और उल्लास से भर उठी है। श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर शहर में विशेष धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। दो साल पहले 22 जनवरी 2024 को रामलला के साथ भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त हुआ था, और अब इस पावन तिथि की वर्षगांठ पर अयोध्या में एक बार फिर श्रद्धा का सैलाब उमड़ रहा है।
राम मंदिर में जुटी भीड़
रामलला के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिल रही है। अयोध्या में जगह-जगह भजन-कीर्तन, रामकथा और रामलीला हो रही है। इस साल प्रतिष्ठा द्वादशी 31 दिसंबर को पड़ी है, और इसे लेकर अयोध्या में खास आयोजन किए जा रहे हैं।
मुख्य आयोजन में शामिल होंगे वीवीआईपी
इस खास मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अयोध्या में मौजूद रहेंगे। राजनाथ सिंह अन्नपूर्णा मंदिर में ध्वजारोहण करेंगे, वहीं योगी आदित्यनाथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लेकर श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे।
पाँच दिनी महोत्सव की शुरुआत
श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट ने 27 दिसंबर से पाँच दिनी महोत्सव की शुरुआत की है। इस महोत्सव का मुख्य समारोह 31 दिसंबर यानि आज होगा। इसके दौरान राम मंदिर और आसपास के मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
अयोध्या में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है, और ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है।
Read more:- Ram Lalla Pran Pratishtha की दूसरी वर्षगांठ पर भव्य आयोजन, शामिल होंगी बड़ी हस्तियां

