चार धाम यात्रा पर रिकार्ड तोड़ यात्री आने का संभावना

दो साल के कोरोना काल के बाद इस बार चारधाम यात्रा पर रिकार्ड तोड़ यात्री आने का सभावना लगाया जा रहा है। इसी को देखते हुए बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने केदारनाथ धाम के लिए दर्शन कार्ययोजना तैयार कर ली है। आगामी 6 मई से ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग भगवान केदारनाथ धाम (बाबा केदार) के कपाट आम भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।

योजना में पहली बार केदारनाथ मंदिर के भीतर चार स्थानों पर कर्मचारी तैनात रहेंगे, जो चौबीसों घंटे ड्यूटी देंगे। इसका मुख्य उद्देश्य बेहतर यात्री दर्शन व्यवस्था कराना है। बीते दो सालों से कोविड के चलते यात्री कम संख्या में देवभूमि पहुंच सके इस बार चारधाम की यात्रा पर रिकार्ड यात्री देवभूमि आएंगे।

यह भी पढ़ें- नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से किया दुष्कर्म

इसको देखते हुए बीकेटीसी को बेहतर से बेहतर व्यवस्थाओं के निर्देश दिए गए हैं। हमें पूरा विश्वास है कि हम सब मिलकर पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी से अतिथियों की सेवा करेंगे।

More From Author

देहरादून में बनेगा उत्तराखंड का दूसरा सैनिक स्कूल

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू