नौचंदी थाने में भाजपाइयों का हंगामा

थाना नौचंदी क्षेत्र के जैदी फार्म कॉलोनी निवासी कसम से मामूली कहासुनी के बाद कुछ लोगों ने मारपीट कर दी थी जिस पर परिजनों का कहना था कि कासिम नमाज के लिए निकला था तब उस पर यह हमला हुआ शिकायत पर पुलिस ने रात में ही मुकदमा दर्ज कर लिया था पुलिस ने सोहराब गेट बस अड्डे से 5 लड़कों को गिरफ्तार किया था।

दो के परिजनों ने नाबालिक होने का प्रमाण पत्र पुलिस को दे दिया था जिस पर 3 को जिला कारागार और 2 को बच्चा जेल भेज दिया गया था। वहीं देर रात्रि भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा अपने कार्यकर्ताओं को लेकर थाने पहुंचे और एक किशोर को जिला कारागार भेजने का आरोप लगाते हुए। थाना प्रभारी से जमकर नोकझोंक कर दी जिसमें भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा का कहना है कि एक युवक भी घायल था उसको उसकी ओर से मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।

काफी हंगामे के बाद भाजपाइयों ने कहां की यदि मुकदमा दर्ज नहीं हुआ और किशोर बच्चा जेल में शिफ्ट नहीं हुआ तो धरना दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में खाई में गिरी बाइक, 18 वर्षीय युवक की मौत

जिस पर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार का कहना है कि उनको युवक की ओर से तहरीर नहीं मिली थी इसके साथ ही किशोर की उम्र के संबंध में परिजनों ने कोई दस्तावेज नहीं दिया था यह कागजात उपलब्ध करा देंगे तो उसे कोर्ट में लगा दिया जाएगा।

More From Author

उत्तराखंड में वाहन चालको के लिए बड़ी खबर, अब नहीं कराना होगा ये काम

चंपावत सीट से उपचुनाव लड़ेंगे सीएम धामी