Saharanpur News

Saharanpur News: सहारनपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत,जांच में जुटी पुलिस

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के सरसावा थाना क्षेत्र स्थित कौशिक बिहार कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही घर में पांच लोगों की हत्या की गई। मृतकों में अशोक, अजिता, कार्तिक, विद्यावती और देव शामिल हैं। इस हत्याकांड के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, और पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

हत्या के कारण की जांच जारी

मृतकों के शव घर के एक कमरे में मिले, और प्रारंभिक जांच में गोली लगने की बात सामने आई है। पुलिस का मानना है कि यह हत्या का मामला हो सकता है, हालांकि आत्महत्या के एंगल को भी खारिज नहीं किया जा रहा है। घटनास्थल से तीन तमंचे बरामद किए गए हैं, जिनसे गोली मारे जाने के निशान पाए गए हैं। वही अशोक के सीने और बच्चों के माथे पर गोली के निशान थे, जिससे मामला और भी गंभीर हो गया है।

मौके पर भारी पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और इलाके को सील कर दिया। एसपी देहात सागर जैन और DIG अभिषेक सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मृतकों के मोबाइल फोन भी कब्जे में लिए हैं और उन्हें जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच के बाद यह मामला हत्या या आत्महत्या का हो सकता है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सब साफ़ हो पाएगा।

घटनास्थल के पास रहने वाले लोगों के अनुसार, मृतकों का परिवार शांत स्वभाव का था और किसी से कोई विवाद नहीं था। अशोक राठी, जो कि अमीन के पद पर तैनात थे, और उनके परिवार के अन्य सदस्य किसी से भी कोई परेशानी नहीं रखते थे। उनकी पत्नी और दो बच्चे भी इस घटना में मारे गए हैं, जिससे इलाके में और भी शोक की लहर दौड़ गई है।

सहारनपुर के SSP/DIG आशीष तिवारी ने बताया कि पहले पहले यह मामला आत्महत्या का लग रहा था, क्योंकि मृतकों के पास से तीन कंट्री मेड पिस्टल बरामद हुई हैं। इन पिस्टल्स का लाइसेंस नहीं था, और गोली पॉइंट ब्लैंक रेंज से मारी गई थी, जिससे हत्या की संभावना को भी खारिज नहीं किया जा सकता।

आगे की जांच

घटनास्थल पर जुटाई गई जानकारी और साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। सभी शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा, और घटना की सच्चाई सामने आएगी।

Read more:- Greater Noida Car Accident : युवराज मेहता की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नया खुलासा

More From Author

Nitin Nabin

Nitin Nabin बने BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन का संकेत

Border 2 film teaser launch

Border 2 ने 24 घंटे में की 7.29 करोड़ की एडवांस बुकिंग