Salman Khan Birthday: सबके प्यारे ‘भाईजान’ सलमान खान आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। और इस बार उन्होंने अपना जन्मदिन मुंबई में नहीं, बल्कि अपने पनवेल फार्महाउस पर मनाया। इस दौरान सलमान ब्लैक टीशर्ट और ब्लू डेनिम में क्लीनशेव लुक में नजर आए… इस खास मौके पर सलमान के फैंस उन्हें बधाई देते हुए नजर आए। वहीं, फार्महाउस में एक्टर ने पैपराजी के साथ भी अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया।
जी हां, जब वह अपने फार्महाउस से बाहर आए, तो वहां उन्होंने पैपराजी के साथ मिलकर केक काटा और उन्हें केक भी खिलाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें, इस बार सलमान खान ने एक प्राइवेट पार्टी का आयोजन किया, जिसमें केवल उनके परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार छाई हुई हैं। पार्टी में सलमान के भाई अरबाज खान के बेटे अरहान भी शामिल हुए। इसके अलावा, मनीष पॉल, वरुण शर्मा, और रणदीप हुड्डा जैसे सितारे भी फार्महाउस पहुंचे।
पार्टी में उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस संगीता बिजलानी भी नजर आईं। बात करें उनके लुक की तो संगीता बिजलानी गोल्डन ड्रैस में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।
इसके अलावा, मीका सिंह का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह स्कूटी से फार्महाउस पहुंचते हुए नजर आ रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि वह स्कूटी से क्यों आए, तो मीका ने बताया कि उनकी कार फंस गई थी, इसलिए वह लिफ्ट मांगकर पार्टी में शामिल होने पहुंचे।
Read more:- अजय देवगन की ‘Drishyam 3’ का अनाउंसमेंट, 2 अक्टूबर 2026 को होगी रिलीज
Also Follow HNN24x7 on Youtube

