September 2025 Movies

September 2025 Movies: सितंबर के महीने में देखना ना भूलें ये 7 धांसू फ़िल्में

September 2025 Movies: सितम्बर की ये कॉमेडी फिल्म आपको कर देंगी ठहाके लगाने पर मजबूर


September 2025 Movies: फैंस के लिए सितंबर का महीना अच्छा साबित होने वाला है,क्योंकि इस महीने में एक से बढ़ कर एक धांसू फिल्में रिलीज़ होने वाली है. जिसमें जॉली एलएलबी जैसी बड़ी फिल्मों का नाम शामिल है. चलिए उन बड़ी फिल्मो के नाम जानते है.

 

 

1. निशानची

पहले नंबर पर है अनुराग कश्यप की फिल्म ‘निशानची’. जो 19 सितंबर को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का ट्रेलर लांच हो चुका है. जिसमें एक्शन,ड्रामा,रोमांस फिल्म में जान डाल रहा है. मूवी की कहानी दो भाइयों पर है और इसमें ऐश्वर्य ठाकरे डेब्यू कर रहे हैं. जो डबल किरदार निभाते नजर आएँगे। इनके अलावा इस फिल्म में मोनिका पंवार, वेदिका पिंटो, मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा जैसे कलाकार भी शामिल है.

 

 

 

2. जॉली एलएलबी 3

 

दूसरे नंबर पर है जॉली एलएलबी 3. ये एक कॉमेडी फिल्म है जो 19 सितंबर को सिनेमा घरो में रिलीज होगी। जिसमें अक्षय कुमार,अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला,अमृता राव,हुमा कुरैशी,राम कपूर जैसे बड़े एक्टर्स नजर आने वाले हैं. बता दे ‘जॉली एलएलबी 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ₹97.92 करोड़ की नेट कमाई की थी और कुल मिलाकर ₹137.08 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था.

 

 

 

Read more:- War 2 Box Office: ऋतिक रोशन की फिल्म की ओपनिंग रही फ्लॉप, ‘छावा’ से भी कम कमाई

 

 

3. हीर एक्सप्रेस

 

तीसरे नंबर पर है हीर एक्सप्रेस। जो 12 सितंबर को रिलीज होने जा रही है.इस फिल्म में संजय मिश्रा, आशुतोष राणा, गुलशन ग्रोवर, अमांडा जेन यॉर्क, मेघना मलिक, सारा लॉकेट, जॉन हार्पले जैसे किरदार लीड रोल में नजर आने वाले है.

 

4. एक चतुर नार

 

चौथे नंबर पर है कॉमेडी फिल्म ‘एक चतुर नार’. जो 12 सितंबर को सिनेमा घरो में रिलीज होने वाली है. इसमें दिव्या खोसला कुमार और नील नितिन मुकेश जैसे स्टार्स नजर आने वाले है.

 

 

 

5. जुगनुमा

 

पांचवे नंबर पर मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘जुगनुमा’ हैं. इस फिल्म का म्यूजिक, इमोशन आपको ये फिल्म देखने के लिए मजबूर कर देगा. मनोज बाजपेयी के अलावा इस फिल्म में प्रियंका बॉस,दीपक डोबरियाल, हीरल सिद्धू जैसे किरदार भी नजर आने वाले है. बता दे ये फिल्म भी 12 सितंबर को रिलीज हो रही है.

 

 

 

6. किष्किंधापुरी

 

छठे नंबर पर तेलुगू भाषा की हॉरर फिल्म किष्किंधापुरी है. फिल्म का निर्माण करने वाले प्रोडक्शन हाउस शाइन स्क्रीन्स ने बच्चों और कमज़ोर दिल वालों को फिल्म से दूर रहने की चेतावनी दी है। साथ ही बता दे ये फिल्म भी 12 सितंबर को रिलीज हो रही है.

 

 

7. लव इन वियतनाम

 

रोमांटिक फिल्में देखने वालो के लिए लव इन वियतनाम एक अच्छी फिल्म साबित हो सकती है. 12 सितंबर को रिलीज होने वाली फिल्म में अवनीत कौर और शांतनु महेश्वरी लीड रोल में नजर आने वाले हैं.

 

 

 

अब देखना ये होगा कि इन 7 फिल्मों में से कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस का रिकॉर्ड तोड़ेगी!

More From Author

नेपाल हिंसा का असर: सीमा खुलते ही बड़ी संख्या में नेपाली नागरिक पिथौरागढ़ और धारचूला के रास्ते भारत पहुंचे

उत्तराखंड शहीद परिवारों को मुख्यमंत्री धामी की सौगात, दो आश्रितों को सरकारी नौकरी की मंजूरी