पंचतत्व में विलीन हुए सिंगर केके, बेटे ने दी मुखाग्नि

बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर में से एक केके उर्फ कृष्ण कुमार कुन्नथ का 53 साल की उम्र में निधन हो गया। केके के निधन से पूरी मनोरंजन इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई। म्यूज़िक इंडस्ट्री से लेकर फिल्मी सितारों तक सभी नम आंखों से केके को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

कृष्णकुमार कुन्नाथ यानी केके पंचतत्व में विलीन हो गए हैं।वर्सोवा श्माशान घाट में केके का अंतिम संस्कार हुआ। केके के बेटे ने पिता को मुखाग्नि दी।

यह भी पढ़े- कांग्रेस प्रत्यासी निर्मला गहतोड़ी की मीडिया से बातचित

आपमें से बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि केके ने आखिरी बार दीपिका-रणवीर स्टारर फिल्म 83 के लिए ये हौसले सॉन्ग गाया था. जिसे प्रीतम ने कंपोज और कौसर मुनीर ने गीत लिखे थे। 90 के दशक से लेकर अब तक केके ने बॉलीवुड को कई हिट और सुपरहिट गाने दिए हैं. चाहे दिल इबादत हो या फिर जरा सा सॉन्ग हर गाने ने लाखों दिलों की ड़कन को धड़काया. आज भले ही केके हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके गानें हमेशा जुबां पर रहेंगे।

More From Author

गृहमंत्री अमित शाह और NSA अजीत डोभाल के बीच हुई बैठक

ज्ञानवापी में मिले कथित शिवलिंग पर 4 जून को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद करेंगे जलाभिषेक