Snapchat Memories

अब Snapchat Memories फीचर होगा पेड, हर महीने देना होगा इतना चार्ज!

 

Snapchat Memories : Snapchat यूजर्स के लिए एक बुरी खबर है। अब Snapchat यूजर्स को अपनी फोटोज को लंबे समय तक स्टोर रखने के लिए पैसे देने होंगे। जी हाँ, अब Snapchat कंपनी ने अपने मेमोरीज़ फीचर को पेड कर दिया है। 2016 से फ्री रहने वाले इस फीचर में अब यूजर्स को 5GB तक की स्टोरेज मुफ्त मिलेगी, मगर इससे अधिक डेटा स्टोर करने पर सब्सक्रिप्शन लेना होगा।

नए पेड प्लान और उनकी कीमतें

Snapchat Memories : टेकक्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक, स्नैपचैट के नए प्लान्स में 100GB के लिए लगभग एक सौ छिहत्तर रुपये और 250GB के लिए लगभग तीन सौ चौवन रुपये प्रति माह चार्ज किया जाएगा। साथ ही माना जा रहा है कि धीरे-धीरे यह पेड मॉडल पूरे विश्व में लागू हो जाएगा। मौजूदा यूजर्स को 5GB से ज्यादा स्टोरेज पर 12 महीने का अस्थायी एक्सेस और डेटा डाउनलोड का ऑप्शन मिलेगा।

सोशल मीडिया यूजर्स हुए नाराज़

Snapchat Memories : स्नैपचैट के इस कदम के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया साझा कर रहे हैं, जिसमें कई यूजर्स ने इस कदम को लालच भरा बताया है। साथ ही कई यूजर्स ने इसे मुनाफा कमाने की कोशिश का नाम बताया।

क्या है एक्सपर्ट्स की राय

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि भविष्य में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर स्टोरेज के लिए शुल्क लेना आम हो जाएगा। अब यह देखना बाकी है कि स्नैपचैट का यह कदम कितना सफल होता है और यूजर्स इसका कैसे जवाब देते हैं।

read more:- Madhya Pradesh : कोल्ड्रिफ सिरप की बिक्री और वितरण पर रोक

 

More From Author

Madhya Pradesh : कोल्ड्रिफ सिरप की बिक्री और वितरण पर रोक

दार्जिलिंग में भारी बारिश का कहर, जनजीवन हुआ प्रभावित