सोनभद्र की धरती जल्द उगलेगी सोना

u.p के सोनभद्र की धरती जल्द ही सोना उगलेगी,सोनभद्र की भुमि में सोने के भंडार मिलने की पुष्टि होने के बाद अब भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग ने तीन खदानों का ग्लोबल टेंडर करने की तैयारी की है। सोनभद्र में शक्ति नगर एंपरा के पास दियागंज, सोना पहाड़ी और कोटा के पास हरदी में सोने के भंडार होने का पता लगा था।

खनिकर्म विभाग ने इसकी जांच कराई तो धरती में सोना उपलब्ध होने के प्रमाण मिले। विभाग ने अब सोने की खदानों से सोना निकालने के लिए तीन खनन क्षेत्र तय किए हैं। इन तीनों खनन क्षेत्रों का पट्टा अब ग्लोबल ई-टेंडर के जरिये जारी किया जाएगा। इससे ना केवल सरकार के राजस्व में वृद्धि होगी बल्कि सोनभद्र में व्यापार और रोजगार बढ़ेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जरिये आगामी दिनों में इसकी शुरुआत कराई जाएगी।

यह भी पढे़ं-शर्ट उतार मसाज कराने लगा दरोगा

सूत्रों के मुताबिक विभाग ने सोना, पोटाश और रॉक फास्फेट की कुल 17 खदानें चिह्ननत की है। पहले चरण में करीब आठ खदानों के लिए ग्लोबल टेंडर आमंत्रित किया जा रहा है। वर्ष 2020 में सोनभद्र के कोन थाना क्षेत्र के हरदी गांव में व दुध्धी तहसील के महुली गांव के सोन पहाड़ी में सोने का भंडार मिलने की पुष्टि हो चुकी हैं। रदी क्षेत्र में 646.15 किलोग्राम सोने का भंडार है वहीं सोन पहाड़ी में 2943.25 टन सोने का भंडार है।

प्रिया चाँदना

More From Author

नवजात का कटा सिर मिलने से गांव मे देहसत

आज भी नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम