संत खेल रहे क्रिकेट दे रहे फिट रहने का मैसेज

पूरे देश में एक तरफ क्रिकेट का खुमार छाया हुआ है वहीं इस समय आईपीएल का सीजन भी शुरू हो चुका है घर-घर में क्रिकेट मैच देखा जा रहा है।  क्रिकेटरों की सराहना भी की जा रही है वही आपको बता दें कि आज श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े में साधु संत भी क्रिकेट खेलते हुए नजर आए साधु संतो को क्रिकेट खेलते हुए पहली बार ही आपने देखा होगा।

आपको बता दे की जहां पूरे देश में क्रिकेट टीम इंडिया और आईपीएल की टीमों की लोग घर घर में प्रशंसा कर रहे हैं वही साधु संत भी क्रिकेट खेल कर अपना शारीरिक अभ्यास कर रहे हैं ओर आम लोगो को फिट रहने का मैसेज भी दे रहे है, संतों ने बताया कि हम पूजा पाठ करने के बाद दोपहर के समय खाली रहते हैं जिसको लेकर हमने सोचा कि अब क्रिकेट खेल कर ही अपना समय व्यतीत करें जिससे हमारे शरीर स्वस्थ रहे और अच्छे से पूजा पाठ में ध्यान लगा सके।

यह भी पढ़ें- डीएलएड के लिए आवेदन हुए शुरू, ऐसे करें आवेदन

संतों का कहना है कि शरीर को स्वच्छ रखने के लिए और खाली समय को व्यतीत करने के लिए हम क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्होंने बताया कि खाली समय में क्रिकेट खेलने से जहां शरीर मे फिटनेस बनी रहती है तो वहीं समय का सदुपयोग भी किया जा रहा है। खेल के दौरान कुछ संत अच्छे शॉट लगाते और बॉलिंग करते भी नजर आए। संतो ने लोगों से अपील की है कि क्रिकेट को खेल की भावना से ही खेलें इस पर सट्टा वगैरह ना लगाएं क्रिकेट खेलने से शरीर तो स्वस्थ रहता ही है साथ ही साथ आपस में प्रेम भी बना रहता है।

 

More From Author

नगर पालिका प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण, हुई नोक झोक

भ्रष्टाचार पर सीएम धामी का प्रहार