लाइगर फिल्म का ट्रेलर रिलीज ,होश उड़ा देगा एक्शन और रोमांस ,देखिए VIDEO

टीवी स्टार विजय देवरकोंडा और अनन्या पांड़े की फिल्म लाइगर का ट्रेलर रिलीज हो गया है. करण जौहर ने फिल्म के नए पोस्टर के साथ सोशल मीडिया पर ट्रेलर शेयर किया है. लाइगर को पुरी जगन्नाथ ने डायरेक्ट किया है फिल्म में विजय बॉक्सर के किरदार में नजर आएंगे.

ट्रेलर की बात करें इसमें विजय देवरकोंडा जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने अपनी किकबॉक्सिंग से सभी को दीवाना बना लिया है. फिल्म में राम्या कृष्णन विजय की मां का किरदार निभाया है. ट्रेलर में अनन्या और विजय का रोमांस भी दिखाया है मगर जिस चीज ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है वो है विजय का हकलाना. विजय ट्रेलर में हकलाते नजर आ रहे हैं.

लाइगर फिल्म से विजय देवरकोंडा बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं. वहीं अनन्या पांडे का ये साउथ डेब्यू होने वाला है. लाइगर पैन इंडिया मूवी है जिसकी अनाउंसमेंट साल 2019 में की गई थी. इस फिल्म में अमेरिकी बॉक्सर माइक टाइसन भी नजर आने वाले हैं. लाइगर को साउथ के जाने माने डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ ने डायरेक्ट किया है.

More From Author

उत्तराखंड में फिर बढ़ा कोरोना ग्राफ ,24 घंटे में इतने नए मामले ,देखिए VIDEO

उत्तराखंड में बस पलटने से दर्दनाक हादसा, 24 लोग जख्मी